हिमाचल-प्रदेश
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आईजीएमसी में जाना वीरभद्र सिंह का कुशलक्षेम
शिमला, 27 मई (हि. स.)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गुरूवार को इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने वीरभद्र सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। वीरभद्र सिंह कोरोना संक्रमित हुए थे। वे चण्डीगढ में अपना इलाज करवा कर शिमला लौटे हैं। उसके बाद उनका स्वास्थ्य खराव चल रहा है। वे इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रधानाचार्य आईजीएमसी डा. रजनीश पठानिया, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. जनक राज भी इस अवसर पर उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/उज्जवल