chief-minister-jai-ram-thakur-expressed-shock-over-the-demise-of-bhajan-samrat-narendra-chanchal
chief-minister-jai-ram-thakur-expressed-shock-over-the-demise-of-bhajan-samrat-narendra-chanchal

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भजन सम्राट नरेन्द्र चंचल के निधन पर शोक्त व्यक्त किया

शिमला, 22 जनवरी (हि. स.)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भजन सम्राट नरेन्द्र चंचल के निधन पर शोक्त व्यक्त किया है। 80 वर्षीय नरेन्द्र चंचल का शुक्रवार प्रातः नई दिल्ली में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मधुर और सुरीली आवाज के लिए प्रसिद्ध नरेन्द्र चंचल धार्मिक गीतों व भजनों के कारण बहुत लोकप्रिय हुए। जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/उज्जवल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in