chief-minister-gives-handouts-of-crores-to-fatehpur-assembly-constituency-before-by-election-announcement-of-sub-tehsil-for-raja-ka-talab
chief-minister-gives-handouts-of-crores-to-fatehpur-assembly-constituency-before-by-election-announcement-of-sub-tehsil-for-raja-ka-talab

मुख्यमंत्री ने उप चुनाव से पूर्व फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र को दी करोड़ों की सौगातें, राजा का तालाब के लिए उप-तहसील की घोषणा

धर्मशाला, 13 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शनिवार को कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान राजा का तालाब के लिए उप-तहसील की घोषणा की। इसकी स्थापना उपायुक्त (राहत एवं पुनर्वास) कार्यालय परिसर में की जाएगी। मुख्यमंत्री ने फतेहपुर उपचुनाव से पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों की सौगातें भी दी। मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय रे के दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले भवन की घोषणा की और कहा कि राजकीय महाविद्यालय देहरी को मांग के अनुसार अतिरिक्त भवन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के उपरान्त फतेहपुर में बस अड्डा और रियाली में अनाज मण्डी खोलने का आश्वासन दिया। राजकीय उच्च पाठशाला टटवाली को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि महिला बहुतकनीकी महाविद्यालय रैहन के शैक्षणिक भवन का कार्य शीघ्र ही पूरा कर लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल रैहन में शीघ्र ही अल्ट्रासांउड तकनिशियन की नियुक्ति की जाएगी। मुख्यमंत्री ने रैहन स्टेडियम में सम्बोधित करते हुए ये घोषणाएं कीं। जय राम ठाकुर ने पिछले लोकसभा चुनावों और हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में राज्य सरकार को अपना भरपूर सहयोग देने के लिए प्रदेशवायिों का धन्यवाद किया। उन्होंने लोगों से प्रदेश में चार नगर निगमों चुनावों और फतेहपुर विधानसभा के उप-चुनाव में भाजपा को सहयोग देने का आग्रह किया। हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन देने के लिए लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने लोगों से फतेहपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए आगामी उप-चुनाव और धर्मशाला, पालमपुर, सोलन और मण्डी नगर निगमों के लिए चुनाव में भाजपा को समर्थन देने का आग्रह किया। वहीं सांसद किशन कपूर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न विकासात्मक और कल्याणकारी गतिविधियां, नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in