chief-minister-credited-for-winning-bjp-candidates-in-zilla-parishad-and-bdc-elections-nehria
chief-minister-credited-for-winning-bjp-candidates-in-zilla-parishad-and-bdc-elections-nehria

जिला परिषद और बीडीसी चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों को मिली जीत का श्रेय मुख्यमंत्री को: नेहरिया

धर्मशाला, 23 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपन कुमार नेहरिया ने पंचायती राज चुनावों के बाद जिला परिषद और बीडीसी चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों को मिली जीत का श्रेय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया है। यहां जारी प्रेस बयान मंे नेहरिया ने कहा कि जिस तरह से भाजपा उम्मीदवारों को जीत मिली है उससे जिला मंे पार्टी का कद और बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कोरोना काल में प्रदेश सरकार और भाजपा कार्यकर्ता जन सेवा में लगे रहे उसका ही परिणाम है कि ग्रामीण संसद के चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत मिला है। नेहरिया ने कहा कि जिस तरह से कांगड़ा जिला के जिला परिषद सदस्य में अधिकतर लोग भाजपा की जीत कर आए हैं उससे यह साबित होता है कि जनता ने एक बार फिर जयराम सरकार की नीतियों पर मुहर लगाई है। नेहरिया ने कहा कि पंचायतों में प्रधान और बीडीसी सदस्य भी अधिकतर भाजपा के ही जीत कर आए हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले नगर निगम चुनावों में भी भाजपा के उम्मीदवार ही जीत दर्ज करेंगे। ग्रामीण संसद के बाद अब भाजपा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व मंे 2022 मंे होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव मंे भी भाजपा एक बार फिर जीत दर्ज कराएगी। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/उज्ज्वल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in