blood-donation-day-organized-on-martyrdom-day-state-bjp-president-suresh-kashyap-attended
blood-donation-day-organized-on-martyrdom-day-state-bjp-president-suresh-kashyap-attended

शहीदी दिवस पर रक्तदान दिवस का आयोजन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने की शिरकत

शिमला, 23 मार्च (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मंगलवार को शहीदी दिवस पर रिज मैदान पर आयोजित रक्तदान शिविर ने भाग लिया। यह शिविर संवेदना संस्थान द्वारा आयोजित किया गया था। उन्होंने संस्था कर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस अवसर पर सुभकामनाए दी और कहा कि रक्त दान आज के समय मे सबसे बड़ा दान होता है क्योंकि इस दान से जीवन दान मिलता है। उन्होंने कहा कि यह रक्त दान शिवर 90 वां शहीदी दिवस के दिन पर आयोजित किया गया है और पूरे देश मे 1500 कैम्प लगाए गए है। यह अपने मे ही एक अच्छी पहल है। उन्होंने इस दिन का स्मरण करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के इतिहास में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की वीरता व योगदान को शब्दों में वर्णित करना सम्भव नहीं है। देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करने की उनकी तड़प और बलिदान को याद कर आज भी हर भारतवासी की आँखें नम हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर चिंतक और राष्ट्रवादी राजनेता डॉ० राम मनोहर लोहिया जी की आज जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन। उन्होंने अपने ओजस्वी विचारों और सिद्धांतों से देश की राजनीति में उच्च आदर्श स्थापित किये। भारतीय राजनीति में लोहिया जी का स्थान अमिट है। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in