bjp39s-strength-to-work-at-booth-level-jp-nadda
bjp39s-strength-to-work-at-booth-level-jp-nadda

बूथ स्तर तक काम करना भाजपा की ताकत : जेपी नड्डा

धर्मशाला, 18 फरवरी (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को धर्मशाला में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं की पार्टी है। अन्य राजनीतिक दलों में चाचा भाई या ताया ही संसदीय बोर्ड के सदस्य होते हैं। इन राजनीतिक दलों को परिवार की ही पार्टियां चला रही हैं। भाजपा मास और मैनेजमेंट पार्टी है। बूथ स्तर तक काम करना और कार्यकर्ताओं को संभालना भाजपा की शक्ति है। नड्डा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें 18 करोड़ सदस्य ही हैं। भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचार को लेकर चल रही है तथा इसी पार्टी ने देश को आर्थिक मॉडल पर चलने का मार्ग प्रशस्त किया है। यही वजह है कि लोग भाजपा को पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल ने भी आर्थिक मॉडल बनाकर सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था, जिस वजह से पार्टी आगे बढ़ी। जेपी नड्डा ने कहा कि किसी भी बड़े काम को हाथ में लेना और हर कार्यकर्ता द्वारा ताकत लगाना यही भाजपा की शक्ति है। उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं को यह भी कहा कि वह स्वयं का अंाकलन जरूर करें कि उन्होंने अपने साथ पार्टी में कितने लोगों को जोड़ा। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता या नेता को अंतिम समय तक सीखने की आवश्यकता रहती है, तभी परिपक्वता आती है। भाजपा मास और मैनेजमेंट पार्टी है। नड्डा ने कहा कि हिमाचल में ही नहीं देश भर में हिमाचल मॉडल चलता है। हिमाचल के संगठन महामंत्री पवन राणा द्वारा बनाए गए पन्ना प्रमुख मॉडल को पूरे देश भर में लागू किया जा रहा है। लेकिन इस मामले में भी पन्ना कमेटी तैयार कर भाजपा को लीड लेनी है। उन्होंने कहा कि 2021 और 22 में फिर हिमाचल मॉडल देश के सामने आए। पन्ना कमेटी के रूप में यह काम हिमाचल भाजपा को करना होगा। नड्डा ने कोरोना काल में भी सराहनीय कार्य करने के लिए प्रदेश भाजपा प्रदेश की टीम को बधाई दी। नड्डा ने कहा कि करोना काल में जब सारी पार्टियां लॉक डाउन हो गई थी तो भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी थी जो जनता के बीच गई और कार्य किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा वोकल फॉर लोकल के नारे पर काम करते हुए हिमाचल की टोपी, शॉल और चंबा रुमाल आदि को प्रमोट करते हैं। इसके लिए हिमाचल सरकार को भी विशेष प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में देश भर के राजदूतों की जो बैठक होगी उसमें भी हिमाचली प्रोडक्ट्स को आगे लाकर प्रमोट किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ही यह भी आह्वान किया कि केंद्र व राज्य सरकारें जो काम कर रही हैं वह कार्यकर्ताओं को बताना पड़ेगा। तभी केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्य जनता तक पहुंच पाएंगे। उन्होंने कहा कि डोकलाम और गलवान में भारत की सीमाएं सुरक्षित हों इस बात को लेकर केंद्र सरकार ने जो काम किए हैं वह सराहनीय हैं। नड्डा ने कहा कि कार्यकर्ता आत्मविशास में आकर सुस्त कभी भी ना हो। अपनी ताकत को संभाल कर रखें और समय पर उपयोग करें। जेपी नड्डा ने पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में बेहतर कार्य करने के लिए हिमाचल भाजपा को बधाई दी। उन्होंने काम करने वाले कार्यकर्ताओं और नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि वह अपने वोटरों को संभाल कर रखें। राजनीतिक क्षेत्र में मतदाता ही नेता का अभिमान होता है। उन्होंने कहा कि राजनीति को माध्यम बनाकर सेवा करें लक्ष्य ना बनाएं। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/उज्जवल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in