bjp-national-president-jagat-prakash-nadda-will-come-to-dharamshala-on-18-february
bjp-national-president-jagat-prakash-nadda-will-come-to-dharamshala-on-18-february

18 फरवरी को धर्मशाला आऐंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा

धर्मशाला, 14 फरवरी (हि.स.): धर्मशाला में आगामी 17 से 19 फरवरी के बीच होने वाले भाजपा के प्रशिक्षण शिविर एवं प्रदेश कार्य समिति की बैठक की व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा महामंत्री एवं कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक कपूर ने की। बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, उपाध्यक्ष कृपाल परमार, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज, जिला कांगड़ा के अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग विशेष रूप में उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने बताया कि भाजपा के प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण वर्ग एवं प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आगामी 17, 18 एवं 19 फरवरी को धर्मशाला में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में होगी। उन्होंने कहा कि 17 फरवरी को प्रातः 9.30 बजे से सांय 5.00 बजे तक प्रदेश के प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण वर्ग होगा। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। 17 फरवरी को सांय 6.00 बजे पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी जोकि देर रात तक चलेगी। 18 फरवरी को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रातः 10 बजे शुरू होगी जोकि 19 फरवरी को दोपहर बाद तक चलेगी। उन्हांेने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 18 फरवरी को बैठक के उद्घाटन सत्र में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष के हिमाचल आगमन को लेकर बहुत जोश है और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का धर्मशाला एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होनें कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सभी मंत्रीगण, विधायकगण, सांसद, 2017 के प्रत्याशी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, जिलाध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। बैठक में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की जाएगी एवं आगामी रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति के एक सप्ताह के अंतर्गत सभी संसदीय क्षेत्रों में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा और उसके बाद प्रशिक्षण शिविर मंडल स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे । हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/उज्जवल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in