bjp-launches-idol-cleaning-campaign-in-shimla
bjp-launches-idol-cleaning-campaign-in-shimla

भाजपा ने शिमला में चलया मूर्ति सफाई अभियान

शिमला, 30 जून (हि. स.)। प्रदेश भाजपा ने बुधवार को शिमला शिमला नगर निगम में महान विभूतियों की प्रतिमाएं को सफाई करने का विशेष अभियान चलाया है।यह अभियान भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने निर्देश पर चलाया गया। बुधवार को रिज मैदान शिमला पर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई की गई। इस अभियान में भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मेहता, भाजपा सह मीडिया प्रभारी करण नंदा भाजपा कोषाध्यक्ष संजय सूद, मंड़ल अध्यक्ष राजेश शारदा, मंडल महामंत्री गगन लखनपाल, उपस्थित थे। इससे पूर्व में अटल बिहारी वाजपेई , भीम राव अम्बेडकर एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं की सफाई हो चुकी है। भाजपा जिला शिमला के अध्यक्ष रवि मेहता ने बताया कि जिस प्रकार से आज महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई हुई है उसी प्रकार आने वाले समय में एक जुलाई को इंदिरा गांधी की प्रतिमा, दो जुलाई को लाल बहादुर शास्त्री, तीन जुलाई को रानी झांसी, चार जुलाई को डॉ यशवंत परमार और पांच जुलाई को जनरल दौलत सिंह की प्रतिमा की सफाई की जाएगी। इन सभी कार्यक्रमों के लिए प्रभारी नियुक्त किये गए है जो कि अनपे अनपे कार्यक्रमों की चिंता करेंगे। भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि कांग्रेस छोटी छोटी बातों पर राजनीति करती है पर भाजपा राजनीति से ऊपर उठकर जनहित मे कार्य करती है। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है जो समाज के एकत्रीकरण एवं शशक्तिकरण के उद्देश्य से काम करता है। यह सफाई अभी इस बात का बड़ा उद्धरण है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/उज्जवल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in