bjp-in-charge-avinash-rai-khanna-congratulates-dhumal-on-his-birthday
bjp-in-charge-avinash-rai-khanna-congratulates-dhumal-on-his-birthday

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने धूमल को दी जन्मदिन की बधाई

10/04/2021 शिमला, 10 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा प्रदेश प्रभारी हिमाचल प्रदेश अविनाश राय खन्ना ने शनिवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो0 प्रेम कुमार धूमल को उनके जन्मदिन पर दूरभाष द्वारा सुभकामनाए दी और पूर्व मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए ईश्वर से कामना की। भाजपा प्रभारी ने ट्वीट कर कहा हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए कामना करता हूं। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने ट्वीट कर कहा भाजपा के वरिष्ठतम नेता व हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ, ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दिर्घायु की प्रार्थना करता हूँ और आशा करता हूँ आपका मार्गदर्शन देश व प्रदेश की उन्नति में निरंतर सहायक सिद्ध होता रहेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने ट्वीट कर धूमल को जन्मदिवस की बधाई दी। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in