bjp-and-bjym-burn-effigies-of-congress-party-over-himachal-assembly-case
bjp-and-bjym-burn-effigies-of-congress-party-over-himachal-assembly-case

हिमाचल विधानसभा प्रकरण को लेकर भाजपा और भाजयुमो ने जलाए कांग्रेस पार्टी के पुतले

धर्मशाला, 28 फरवरी (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा प्रकरण को लेकर सत्तापक्ष द्वारा विपक्ष के पुतले जलाने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। कांगड़ा जिला में एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी ज्वालामुखी मंडल ने स्थानीय बस अड्डा पर विधायक रमेश धवाला की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी का पुतला जलाया। वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय धर्मशाला में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भी कांग्रेस पार्टी का पुतला फंूका। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने कचहरी अड्डा पर कांग्रेस का पुतला जलाया। इस दौरान भाजपा और भाजयुमो ने कांग्रेस पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए उसके विधायकों के खिलाफ प्रदर्शन किया। ज्वालामुखी में करीब पार्टी कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के खिलाफ कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और इसे संविधान के खिलाफ घटिया कुकृत्य बताया। स्थानीय विधायक रमेश धवाला ने कहा हिमाचल प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति राज्यपाल के खिलाफ इस तरह से दुर्व्यवहार किया गया, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के लोगों में नैतिकता नाम की कोई चीज नहीं रह गई है और विपक्ष के नेता ने एक गरिमा पूर्ण पद पर रहते हुए बहुत ही घटिया कार्य कर पूरे हिमाचल प्रदेश की जनता को शर्मसार कर दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in