भारतीय मजदूर संघ शुक्रवार से प्रदेश भर में शुरू करेगा ‘सरकार जगाओ कार्यक्रम’
भारतीय मजदूर संघ शुक्रवार से प्रदेश भर में शुरू करेगा ‘सरकार जगाओ कार्यक्रम’

भारतीय मजदूर संघ शुक्रवार से प्रदेश भर में शुरू करेगा ‘सरकार जगाओ कार्यक्रम’

धर्मशाला, 23 जुलाई (हि.स.)। भारतीय मजदूर संघ (भामसं) शुक्रवार से प्रदेश में एक सप्ताह का ‘सरकार जगाओ कार्यक्रम’ आयोजित कर रहा है। इस दौरान संघ द्वारा हर जिला में उपायुक्त और उपमंडलाधिकारी को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे जाऐंगे। यह बात भामसं के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन राणा ने वीरवार को कांगड़ा के फतेहपुर में आयोजित संघ के 66वें स्थापना दिवस के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि ‘सरकार जगाओ कार्यक्रम’ 24 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मजदूर वर्ग की मांगों को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा, वहीं मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपायुक्त और उपमंडलाधिकारी के माध्यमों से मांगों को लेकर सौंप जाने वाले ज्ञापन को केंद्र सरकार को प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन मांगों में मुख्यता निजी कंपनियों मेंकाम करने वाले कर्मचारियों से आठ घंटे की बजाय 12 घंटे करने का विरोध किया जाएगा। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी घोषित करने जैसी मांगों को उठाया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in