Bali and Sudhir raised questions on Chief Minister's Dharamshala tour
Bali and Sudhir raised questions on Chief Minister's Dharamshala tour

बाली और सुधीर ने मुख्यमंत्री के धर्मशाला दौरे पर खड़े किए सवाल

धर्मशाला, 09 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जीएस बाली और सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के धर्मशाला दौरे को लेकर सवाल खड़े किए हैं। प्रदेश सरकार को घेरते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि सरकार का कांगड़ा दौरा चुनावों को प्रभावित करने वाला रहा है। कांगड़ा दौरे पर मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ बैठक की है जिससे साफ जाहिर होता है कि अगर हिमाचल के मुख्यमंत्री ऐसे नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं तो बाकी प्रदेश में क्या स्थिति होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चुनावों के दौरान उन्हें प्रभावित करने के लिए घोषणाएं कर रहे हैं। पूर्व मंत्री जीएस बाली ने कहा कि प्रदेश का विकास हो उसके लिए हम उनके साथ हैं लेकिन उसके लिए वह चुनावों को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं वह गलत है। मुख्यमंत्री अपने तीन साल के कार्यकाल में तीन उपलब्धियां नही गिना पा रहे हैं। धर्मशाला उपचुनावों में मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि अगर चुनाव धर्मशाला की जनता को बड़ा तोहफा दिया जाएगा लेकिन आज तक कोई तोहफा नही मिला। बाली ने सरकार व मंत्रियों को बहस की चुनौती देते हुए कहा कि वह खुली बहस करवाएं कि आखिर प्रदेश में विकास कहां हुआ है। सरकार बताए कि किस वर्ग के लिए क्या घोषणाएं आपने की हैं। प्रदेश की मौजूदा स्थिति क्या है ये जनता को बताए। सरकार बेरोजगारों के लिए क्या कर रही है, सरकार बताए। वहीं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने भी मुख्यमंत्री को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने कांगड़ा प्रवास के दौरान चुनावों को प्रभावित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धर्मशाला में आए तो कोरोना और बर्ड फलू के हालात पर बैठक करने आए थे लेकिन उसके बजाय उन्होंने सिर्फ भाजपा नेताओं व पदाधिकरियों के साथ चुनावी चर्चा और बठकें ही की। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in