asha-workers-are-playing-an-important-role-in-the-kovid-era
asha-workers-are-playing-an-important-role-in-the-kovid-era

आशा कार्यकर्ता निभा रही हैं कोविड काल में अहम भूमिका

नाहन, 05 मई (हि. स.)। प्रदेश सहित सिरमौर जिला में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है जिसके चलते अब बहुत लोग जो कोरोना संक्रमित हुए हैं। उनमे से बहुत से लोग होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। कोरोना टैस्ट की रिपोर्ट आने के साथ ही उनको आइसोलेशन करने का कार्य शुरू हो जाता है। और यहीं से शुरू होता है आशा कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका। आशा कार्यकर्ताओं को जैसे ही उनके क्षेत्र से संबंधित कोरोना संक्रमितों की सूची मिलती हैं। उन्हें होम आइसोलेशन करना। उन्हें दवाएं वितरित करना और साथ ही घरों के बाहर पोस्टर लगाना आशा कार्यकर्ता का कार्य है, फिर रोजाना होम आइसोलेशन वाले मरीजों की सुचना लेना आदि सभी इनका का की कार्य है। सिरमौर जिला में भी आशा कार्यकर्ता बहुत ईमानदारी से अपने कार्य में जुटी हुई हैं और दिनरात इस कार्य में लगी हुई हैं। इनका कहना हैकि पिछले वर्ष से लगातार ये इस कार्य में जुटी हुई हैं और लोगो की सेवा में इन्हे आनंद आ रहा है। आाशा वर्कर मीना शर्मा ने बताया कि वो लोग पिछले वर्ष से कोरोना में कार्य कर रही हैं और बिना कोई अवकाश लिए कार्य चला हुआ है। होम आइसोलेशन में रह रहे लोगो को दवा इत्यादि वितरित करती हैं और कई बार उन्हें फल,इ त्यादि भी छोड़कर आती हैं। वहीं शमीना ने बतायाकि कोरोना काल में वो लोग पुरे ईमानदारी से कार्य में लगी हुई हैं। निशा देवी ने बताया कि होम आइसोलेशन में मरीज के स्वास्थय एवं उनकी आवश्यकताओं को वो लोग पूरा ध्यान रखती हैं। उल्लेखनीय हैकि आशा कार्यकर्ता इस कोरोना काल में एक महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं और सरकार के आदेशों के अनुसार इस कार्य में व्यस्त हैं। हिन्दुस्थान समाचार/जितेंदर/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in