anurag-thakur39s-dharamshala-tour-canceled
anurag-thakur39s-dharamshala-tour-canceled

अनुराग ठाकुर का धर्मशाला दौरा रद्द

03/04/2021 धर्मशाला, 03 अप्रैल (हि.स.) । केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का धर्मशाला दौरा रद्द हो गया है। अनुराग ठाकुर को अचानक असम के दौरे पर जाना पड़ गया जिसके चलते वह धर्मशाला में नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार के नही आ पाएंगे। गौर है कि अनुराग ठाकुर का शनिवार को धर्मशाला का दौरा प्रस्तावित था। अनुराग ने यहां चार जगह जनसभाओं को संबोधित करने था। नगर निगम चुनावों में जिस तरह से धर्मशाला में भाजपा को कांग्रेस से चुनौती मिल रही है उसके चलते पहले मुख्यमंत्री और अब केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग को धर्मशाला में चुनाव प्रचार पर उतारा जा था। लेकिन अब भाजपा की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। धर्मशाला में भाजपा को जीत की राह में कांग्रेस के साथ साथ अपनो से भी बड़ी चुनौती है। इसकी बजह है 17 वार्डों में से 14 में भाजपा के बागी चुनाव मैदान में खड़े हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/उज्जवल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in