554-vocational-teachers-will-not-be-regular-in-himachal
554-vocational-teachers-will-not-be-regular-in-himachal

हिमाचल में नियमित नहीं होंगे 554 वाॅकेशनल अध्यापक

शिमला, 02 मार्च (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में 554 वोकेशनल अध्यापकों को नियमित करने की कोई भी नीति सरकार के विचाराधीन नहीं है। यह बात शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने विधायक इंद्रदत्त लखनपाल द्वारा पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में कही। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी 2021 तक सरकार ने विभिन्न व्यवसायिक विष्यों के लिए 554 अध्यापकों के पद आउटसोर्स आधर पर भरे है। इन्हें हर महीने 15000 रूपए मानदेय दिया जाता है और एक वर्ष की सेवा पूरी होने पर 500 रूपए वार्षिक दी जानी निर्धारित है। विधायक राम लाल ठाकुर के सवाल के लिखित जवाब में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा चयनित 50 में से 27 स्कूलों को कबडडी मैटस खेल से स्वास्थ्य योजना के तहत दिए गए है। इस पर 42 लाख 12 लाख रूपए व्यय किए गए है। यह बात कही। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 2017-18 और 2019-20 के खेल बजट से बची हुई धनराशि में से जिला स्तर के सभी उप निदेशकों को 3.16 लाख रूपए की राशि कबडडी मैट खरीदने के लिए दी गई है। उन्होंने बताया कि मैटस को जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर की कबडडी खेल प्रशिक्षिण शिविरों के लिए इस्तेमाल में लाए जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in