15-deaths-due-to-corona-infection-in-kangra-record-877-cases-of-infection
15-deaths-due-to-corona-infection-in-kangra-record-877-cases-of-infection

कांगड़ा में कोरोना संक्रमण से 15 लोगों की मौत, संक्रमण के रिकाॅर्ड 877 मामले

धर्मशाला, 04 मई (हि.स.)। कांगड़ा जिला में कोरोना संक्रमण और इससे होने वाली मौतों का सिलसिला जारी है। जिला में हर दिन कोरोना संक्रमण की रफतार जिस तेजी से बढ़ रही है उसने प्रशासन के भी हाथ पावं फूलने लगे हैं। मंगलवार को जिला में पहले लाॅट में पहली बार रिकाॅर्ड सबसे अधिक 877 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 15 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में नौ महिलाएं जबकि छह पुरूष हैं। नए मामलों के साथ ही कांगड़ा जिला में संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार को पार कर गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिला में मंगलवार को 15 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। मरने वालों में धर्मशाला के घनियारा से 55 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला के दाड़ी से 54 वर्षीय महिला, धर्मशाला के डिपू बाजार से 71 वर्षीय महिला, पालमपुर के भरमार गांव से 57 वर्षीय महिला, पालमपुर के धनोटे गांव से 75 वर्षीय महिला, नांगल गांव से 53 वर्षीय व्यक्ति, धीरा से 43 वर्षीय महिला, ज्वाली के बरगाला गांव से 56 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला के लोअर सकोह से 50 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा के सुकनारा गांव से 70 वर्षीय महिला, पालमपुर के पाहड़ा से 81 वर्षीय महिला, ज्वालामुखी के पाखर गांव से 65 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां के सिहुंद गांव से 63 वर्षीय व्यक्ति, रानी सिद्धपुर से 46 वर्षीय महिला तथा पालमपुर के बिंद्राबन से 82 वर्षीय बुर्जुग व्यक्ति शामिल है। उधर जिला में कोरोना के 877 नए मामले आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 20447 पंहुच गया है। जिला में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 6261 पंहुच गई है जबकि 433 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in