122265-children-to-be-polio-vaccinated-in-kangra-district
122265-children-to-be-polio-vaccinated-in-kangra-district

कांगड़ा जिला में 1,22,265 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की वैक्सीन

धर्मशाला, 08 फरवरी (हि.स.)। कांगड़ा जिला में सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत 14 फरवरी को 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 1,22,265 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने पल्स पोलियो अभियान को लेकर सोमवार को जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स बैठक में यी जानकारी दी। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के तहत कांगड़ा जिला में पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 1070 बूथ स्थापित किये जाएंगे। इसके साथ 22 ट्रॉजिट पॉइंट (बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, झुग्गी झोपड़ी, ईंट के भट्टे, भवन निर्माण स्थल) पोलिंग बूथ लगाए जाएंगे, जिनमें पोलियो की बूंदें पिलाई जाएंगी। इसके लिए जिला भर में 4280 टीम के सदस्य नियुक्त किये गये हैं। जिला में 2013 सुपरवाईजरों की देख-रेख में यह सदस्य कार्य करेंगे। सभी सदस्य 14 फरवरी के दिन बूथ पर दवाई पिलाएंगे और 15 तथा 16 फरवरी को घर-घर जाकर इस अभियान में छूटे बच्चों को पोलियों की दवाई पिलाई जाएगी। उन्होंने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ इस कार्य को करने में अपना सहयोग दें ताकि 0 से 5 साल का एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया है कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए 0 से 5 साल के बच्चों को 14 फरवरी के दिन नजदीकी पोलियो बूथ में जा कर दो बूंद पोलियो की अवश्य पिलाएं। एडीसी ने जिला के कबायली क्षेत्र छोटा तथा बड़ा भंगाल में भी इस अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। इससे पहले सीएमओ कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर जानकारी दी। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/उज्जवल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in