India-relations-foreign-countries-strong-bjp
India-relations-foreign-countries-strong-bjp

यमुनानगर : विदेशों से भाजपा के समय भारत के सबंध मजबूत हुए हैं: देशवाल

यमुनानगर, 23 जुलाई (हि.स.) । भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनानगर व जिला कुरुक्षेत्र का ई प्रशिक्षण ऑनलाइन कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप देसवाल रहे। ई प्रशिक्षण में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश महासचिव पवन सैनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने की।

वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप देसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया कि हिन्दूस्तान ने विदेशी देशों के बीच दोस्ती को एक नया रूप दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इसके अगुवा रहे और पिछले 7 वर्षों में अमेरिका,रूस,ब्रिटेन,फ्रांस, आस्ट्रेलिया, डेनमार्क, सिंगापुर, साऊदी अरब,दुबई, चीन,मालदीव, मलेशिया, इंडोनेशिया, मंगोलिया, जापान, मध्य एशिया, पश्चिम एशिया और हिंद महासगार के कई देशों की यात्रा करके उन्होंने अपनी मंशा साफ कर दी। इन देशों में भारत सरकार ने अपनी विदेश नीति को तेजी से बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी उपलब्धि विदेश नीति को आम जनता से जोड़ने की कोशिश रही है। इस दौरान चेयरमैन रामनिवास गर्ग,जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग सहित भाजपा कार्यकर्ता ऑनलाइन शामिल हुए। इस मौके पर जिला कुरूक्षेत्र अध्यक्ष राजकुमार सैनी, भारत भूषण जुयाल, कृष्ण सिंगला, सुरेंद्र बनकट,कपिल मनीष गर्ग उपस्थित रहें ।

हिन्दुस्थान समाचार/अवतार/संजीव

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in