corona-patient-missing-from-gandhinagar-civil-hospital
corona-patient-missing-from-gandhinagar-civil-hospital

गांधीनगर सिविल अस्पताल से कोरोना मरीज लापता

गांधीनगर/अहमदाबाद,14 मई (हि.स.)। नगर में कोरोना चेन तोड़ने में लगे प्रशासन के प्रयासों को कुछ लोग ध्वस्त करने में लगे हैं। आज गांधीनगर सिविल अस्पताल के कोविड वार्ड एक मरीज लापता हो गया। जब पुलिस की मदद से उसकी तलाश की गई तो पूरा परिवार गायब मिला। पुलिस पूरे परिवार को तलाशने में लगी है। गांधीनगर जिले के पिलवई गांव के 45 वर्षीय भरत चतुरभाई रावल को कुछ दिन पहले गांधीनगर सिविल अस्पताल में कोरोना के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। यह व्यक्ति टेंपो चलाकर अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। इसी बीच सिविल के कोविड वार्ड में भर्ती भरत अचानक गायब हो गया। इससे सिविल अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। इस पर सिविल अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गांधीनगर सेक्टर 7 के पुलिस इंस्पेक्टर सचिन पवार ने बताया कि पिलवाई गांव में रावलवास निवासी भरत रावल के घर पर पुलिस ने छापा मारा तो पता चला कि उसका पूरा परिवार गायब है और उसके घर पर लगा ताला लगा है। उन्होंने बताया कि महामारी अधिनियम के तहत उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। दरअसल, हाल ही में कोरोना मरीज लापता हो गया था। बाद में उसका शव बाथरूम में पाया गया था। अब एक और मरीज के लापता होने से सिविल अधिकारी परेशान हैं। हिन्दुस्थान समाचार/हर्ष शाह

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in