हाथरस कांड पर केवाईएस और अन्य संगठनों ने जंतर जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन
हाथरस कांड पर केवाईएस और अन्य संगठनों ने जंतर जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन

हाथरस कांड पर केवाईएस और अन्य संगठनों ने जंतर जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन

नई दिल्ली, 05 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के बुलगढ़ी गांव में अनुसूचित जाति की 19 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार के बाद हुई हत्या पर देश का राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। इस घटना पर विपक्षी दलों के नेता जमकर राजनीति करते हुए आमजनमानस के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली और अन्य राज्यों में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं इस अनुसूचित जाति की लड़की के साथ हुई घटना पर विगत कुछ दिनों से कुछ संगठन और राजनीति पार्टियां जंतर जंतर-मंतर पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने आ रहे हैं। दिल्ली के जंतर जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन का दौर सोमवार दोपहर तक जारी रहा। क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) और अन्य संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भी हाथरस कांड पर योगी सरकार को घेरते हुए उसके खिलाफ धरना प्रदर्शन किया है। जंतर-मंतर में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्याओं में युवा लड़की और लड़कों ने भाग लिया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ का पुलता भी दहन किया। इस मौके प्रदर्शन में शामिल एक केवाईएस के प्रदर्शनकारी ने कहा कि इस घटना ने एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ के राज में यूपी प्रशासन और पुलिस की अन्यायपूर्ण व्यवस्था का चेहरा सामने आया है। ऊंचे दावों के बावजूद उत्तर प्रदेश में महिला और पिछड़े समाज की असुरक्षा चरम पर है। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन केवाईएस पीड़िता को न्याय दिलाने में बाधा डालने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन की कड़ी भर्त्सना करता है। इसके अलावा हम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के इस्तीफे की मांग करते हैं और आने वाले दिनों में पीड़िता के लिए न्याय और प्रशासन की बर्बरता के खिलाफ आंदोलन को और तेज करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in