स्वामी दयानन्द सरस्वती ने अपने विचारों से भारतीय समाज में लाई अभूतपूर्व क्रांति : आदेश गुप्ता
स्वामी दयानन्द सरस्वती ने अपने विचारों से भारतीय समाज में लाई अभूतपूर्व क्रांति : आदेश गुप्ता

स्वामी दयानन्द सरस्वती ने अपने विचारों से भारतीय समाज में लाई अभूतपूर्व क्रांति : आदेश गुप्ता

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानन्द सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। गुप्ता ने कहा कि स्वामीजी ने अपने विचारों से भारतीय समाज में अभूतपूर्व क्रांति लाई। गुप्ता ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा कि आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानन्द सरस्वती की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू ने ट्वीट कर कहा कि आर्य समाज के प्रणेता दयानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा कि प्रखर सुधारवादी, संन्यासी एवं आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानन्द सरस्वती की पुण्यतिथि पर सादर नमन्। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in