सौरभ भारद्वाज का आरोप- भाजपा ने तैयार की थी शाहीन बाग की स्क्रिप्ट
सौरभ भारद्वाज का आरोप- भाजपा ने तैयार की थी शाहीन बाग की स्क्रिप्ट

सौरभ भारद्वाज का आरोप- भाजपा ने तैयार की थी शाहीन बाग की स्क्रिप्ट

नई दिल्ली, 18 अगस्त (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सौरभ भारद्वाज ने शाहीन बाग के मुद्दे पर भाजपा पर फिर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने ही शाहीन बाग की स्क्रिप्ट तैयार की थी। ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र के विधायक भारद्वाज ने सोमवार के बाद मंगलवार को भी पार्टी कार्यालय में शाहीन बाग के मुद्दे पर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली चुनाव के दौरान और बाद में भाजपा नेताओं ने एक स्क्रिप्ट के हिसाब से दिल्ली का माहौल खराब कर दिया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली के दंगों की मंथरा और शकुनि कौन थे? ये दिल्ली का हर व्यक्ति जानता है। पत्रकार वार्ता के दौरान आप के एमसीडी चुनाव प्रभारी दुर्गेश पाठक भी मौजूद थे। पाठक ने कहा कि भाजपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने चुनाव में दिल्ली की जनता से दो वादे किए थे। पहला भ्रष्टाचार ख़त्म करेंगे और दूसरा एक भी नया टैक्स नहीं लगाएंगे। भाजपा दोनों वादों में फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित एमसीडी 4 नए टैक्स जनता पर लागू करने जा रही है। इसमें प्रोफेशनल टैक्स, बिजली टैक्स, हाऊस टैक्स और प्रॉपर्टी ट्रांसफर टैक्स शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इसका विरोध करती है। अगर ये बिल वापस नहीं लिया गया तो आप इसके ख़िलाफ़ आंदोलन करेगी। उल्लेखनीय है कि सीएए और एनआरसी के खिलाफ शाहीन बाग में हुए विरोध-प्रदर्शनों के मुख्य सूत्रधार शहजाद अली ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके दूसरे दिन यानी सोमवार को भारद्वाज ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि शाहीन बाग में हुए प्रदर्शन का लाभ भाजपा को राज्य विधानसभा चुनाव में मिला था। हिन्दुस्थान समाचार/ प्रतीक खरे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in