सेवा सप्ताह के तीसरे दिन भाजपा के सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारियों ने विभिन्न सेवा कार्यक्रमों में लिया भाग
सेवा सप्ताह के तीसरे दिन भाजपा के सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारियों ने विभिन्न सेवा कार्यक्रमों में लिया भाग

सेवा सप्ताह के तीसरे दिन भाजपा के सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारियों ने विभिन्न सेवा कार्यक्रमों में लिया भाग

नई दिल्ली, 16 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली भाजपा द्वारा आयोजित किए जा रहे सेवा सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री, सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों के सेवा कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया ने बताया कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ाने के लिए 70 सेवा पहल के लिए नमो वालंटियर को संबोधित किया। दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने नवीन शाहदरा जिले में आयोजित कार्यक्रम में 101 महिलाओं को साड़ियां प्रदान की। भाटिया ने बताया कि सांसद रमेश बिधूड़ी ने संगम विहार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता व दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के सहयोग के लिए सफाई अभियान में भाग लिया, जबकि सांसद हंसराज हंस ने वृक्षारोपण कर दिल्ली के इकलौते 2 किलोमीटर लम्बे रिवर फ्रंट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही सांसद हंस ने बादली विधानसभा क्षेत्र की झुग्गियों में रहने वाले गरीब जरूरतमंदों के बीच फल का वितरण किया। उन्होंने बताया कि भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी के कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया। वहीं प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित किया, महिपालपुर वॉर्ड स्थित वृद्ध आश्रम में रहने वाले सभी माताओं व बुजुर्गों को चादर व खाने की सामग्री वितरित की। जबकि खुद इस कार्यक्रम के संयोजक भाटिया ने राजेंद्रनगर हिंदू समाज के बाहर और पार्क में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान शुरू किया। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in