सेवा सप्ताह के तीसरे तीन दिन सांसद तिवारी ने महिलाओं में बांटी साड़ी
सेवा सप्ताह के तीसरे तीन दिन सांसद तिवारी ने महिलाओं में बांटी साड़ी

सेवा सप्ताह के तीसरे तीन दिन सांसद तिवारी ने महिलाओं में बांटी साड़ी

नई दिल्ली, 16 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने नवीन शाहदरा जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सांसद तिवारी ने वहां मौजूद 101 महिलाओं को साड़ियां बांटीं। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर अनिल गुप्ता और हर्ष मल्होत्रा सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का एक ऐसा मंच है जो राजनीति में सभी जनहित के कार्यों को अपने जीवन का लक्ष्य मानकर चलते हैं। उन्हीं कार्यकर्ताओं में से एक ऐसे महान व्यक्तित्व देश के प्राधनमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे विश्व में न सिर्फ अपनी विशेष पहचान बनाई बल्कि भारत का मस्तक भी गर्व से ऊंचा किया है। तिवारी ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार कर समाज के हर वर्ग का विकास किया है। इतना ही नहीं हर क्षेत्र में विकास पनपे इसकी चिंता भी की है। हिन्दुस्थान मसाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in