सांसद मनोज तिवारी और सिद्धार्थन ने सेवा सप्ताह की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
सांसद मनोज तिवारी और सिद्धार्थन ने सेवा सप्ताह की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

सांसद मनोज तिवारी और सिद्धार्थन ने सेवा सप्ताह की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

नई दिल्ली, 12 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा मनाए जाने वाले 'सेवा सप्ताह' की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में शनिवार को सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने युमना विहार स्थित जिला कार्यालय में संगठनात्मक प्रवास किया। इस दौरान तिवारी और सिद्धार्थन ने सेवा सप्ताह मनाने की तैयारियों को लेकर जिले के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बैठक भी की, जिसमें तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहन गोयल ने की। बैठक में विधायक मनोह सिंह बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी महक सिंह और सीताराम गुप्ता, गौरव खारी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद तिवारी ने आए हुए पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के त्याग तपस्या बलिदान और सेवा भाव से भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के कार्यकर्ताओं का सेवा भाव लग्न और मेहनत सर्वविदित है। वही उनकी पहचान है। तिवारी ने कहा कि चाहे दिल्ली के दंगे हों या फिर कोरोना काल में गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करना हो, भाजपा का प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता हर संकट की घड़ी ने जनता के साथ कदम से कदम मिला चला और उनकी सहायता किया है। कार्यकर्ताओं की प्रशांसा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मिली हर जिम्मेदारी को चुनौती के रूप में लेते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह के दौरान जो भी कार्य पार्टी की ओर से दिया जाए हम सबको एक कार्यकर्ता के रूप में मिलकर उसे जनता के बीच तक पहुंचाना है। क्योंकि जनता से जुड़ना और जनहित के कार्य करना भाजपा की कार्य संस्कृति का हिस्सा है। सिद्धार्थन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय का सिद्धांत मन में लेकर दिल्ली में लाखों कार्यकर्ता सेवा भाव से जनहित के कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में अभूतपूर्व कार्य किए हैं और एक बार फिर कार्यकर्ताओं को सेवा सप्ताह के माध्यम से जनता के लिए कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। पार्टी द्वारा दिए गए इस कार्य को जन-जन तक पहुंचाएं। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in