संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुशील कुमार का निधन
संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुशील कुमार का निधन

संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुशील कुमार का निधन

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र के संरक्षक सुशील कुमार का बुधवार सुबह 6.30 बजे निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। संघ के दिल्ली स्थित मीडिया सेंटर 'विश्व संवाद केंद्र' ने सुशील कुमार के निधन की जानकारी अपने अधिकृत फेसबुक पेज पर दी है। लंबे समय तक हरियाणा प्रांत के प्रचार प्रमुख रहे सुशील कुमार संघ के दिल्ली स्थित सूरज विहार कार्यालय में रह रहे थे। वे कुछ समय से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार आज निगम बोध पर किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/पवन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in