संगम विहार स्थित गुरुद्वारा साहिब के गुरमेल सिंह बने नए प्रधान
संगम विहार स्थित गुरुद्वारा साहिब के गुरमेल सिंह बने नए प्रधान

संगम विहार स्थित गुरुद्वारा साहिब के गुरमेल सिंह बने नए प्रधान

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (हि.स.)। शिरोमणि अकाली दल के नेता गुरमेल सिंह को दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार स्थित गुरुद्वारा साहिब के नए प्रधान चुने गए हैं। सिंह के नए प्रधान चुने जाने पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव एवं दिल्ली शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने बधाई दी व उनका स्वागत किया। कमेटी के सदस्य गुरदेव सिंह जस्सा ने बुधवार को बताया गुरमेल सिंह के नए प्रधान चुने जाने पर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह का भी भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ है। जस्सा ने बताया कि नई टीम में राजिन्दर सिंह राजू चेयरमैन, पूर्ण सिंह, अमरजीत सिंह लाली उपाध्यक्ष, बलदेव सिंह महासचिव, उत्तम सिंह जथेदार, कुलदीप सिंह कैशीयर, तारा सिंह मीत कैशीयर, अवतार सिंह, बलविन्दर कौर, राजकुमारी और कवलदीप कौर लाली को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि समूची टीम मिलकर कौम की भलाई के लिए कार्य करेगी और पूरे इलाके में सिखी का प्रचार करेगी। इस मौके पर गुरुद्वारा बंगला साहिब के वाइस चेयरमैन कंवरदीप सिंह संधू भी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in