श्रीराम के आशीर्वाद से भारत बने सबसे शक्तिशाली देश : केजरीवाल
श्रीराम के आशीर्वाद से भारत बने सबसे शक्तिशाली देश : केजरीवाल

श्रीराम के आशीर्वाद से भारत बने सबसे शक्तिशाली देश : केजरीवाल

नई दिल्ली, 05 अगस्त (हि.स.)। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में भूमिपूजन किया। इस अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश को बधाई दी है। केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि श्रीराम के आशीर्वाद से भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनेगा। अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन को लेकर देशभर के कई बड़े नेतागण अपनी ओर से बधाई संदेश दे रहे हैं। देश में भी इस दिन को लेकर उत्साह है और भारत समेत दुनियाभर के करोड़ों हिंदू इस अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं केजरीवाल ने ट्वीट कर भगवान राम से आशीर्वाद मांगा। केजरीवाल ने कहा, “भूमि पूजन के मौक़े पर पूरे देश को बधाई। भगवान राम का आशीर्वाद हम पर बना रहे। उनके आशीर्वाद से हमारे देश को भुखमरी, अशिक्षा और ग़रीबी से मुक्ति मिले और भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनें।” केजरीवाल ने उम्मीद जताते हुए अपने ट्वीट में लिखा, “आने वाले समय में भारत दुनिया को दिशा दे। जय श्री राम! जय बजरंग बली!” हिन्दुस्थान समाचार /प्रतीक खरे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in