रोहिणी में मुनक नहर पर रिवर फ्रंट का उद्घाटन
रोहिणी में मुनक नहर पर रिवर फ्रंट का उद्घाटन

रोहिणी में मुनक नहर पर रिवर फ्रंट का उद्घाटन

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (हि.स.)। उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पूर्व महापौर प्रीति अग्रवाल ने भाजपा सासंद हंसराज हंस के साथ बुधवार को रोहिणी में मुनक नहर पर दिल्ली के पहले रिवर फ्रंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सासंद हंसराज हंस ने इस कार्य के लिए प्रीति अग्रवाल द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुनक नहर के आसपास रिवर फ्रंट के विकसित होने से पर्यावरण में सुधार आएगा और नहर को साफ रखने में मदद मिलेगी। पूर्व महापौर अग्रवाल ने कहा कि मुनक नहर पर रिवर फ्रंट विकसित करने के लिए हरियाण सरकार एवं अन्य विभागों के साथ काफी बैठके की गईं। उन्होंने कहा कि रिवर फ्रंट विकसित करने के लिए नहर के आसपास पौधे लगाए जाएंगे और नहर के आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। रिवर फ्रंट के विकसित होने से नागरिकों में जगरुकता आएगी और नहर के आसपास सफाई व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले काफी लोग नहर में कूड़ा डाल देते थे जिसके कारण नहर का पानी दूषित होता था और कैंसर को बढ़ावा देने वाले कारक पैदा होते थे। लेकिन अब मुनक नहर पर रिवर फ्रंट के विकास के बाद इन सभी में कमी आएगी और नागरिकों को स्वच्छ जल प्राप्त होगा। हिन्दुस्थान समाचार/ वीरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in