रेल राज्यमंत्री अंगड़ी के निधन पर बिधूड़ी और गोयल ने जताया शोक
रेल राज्यमंत्री अंगड़ी के निधन पर बिधूड़ी और गोयल ने जताया शोक

रेल राज्यमंत्री अंगड़ी के निधन पर बिधूड़ी और गोयल ने जताया शोक

नई दिल्ली, 24 सितम्बर (हि.स.)। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी और भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने गुरुवार को रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। दोनों नेताओं ने कहा कि उनका इस प्रकार से यूं ही चला जाना भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बिधूड़ी ने ट्वीट कर कहा कि भारत सरकार के रेल राज्यमंत्री रहे सुरेश अंगड़ी के देहांत की सूचना अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनों को यह कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें। पूर्व केंद्रीय मंत्री गोयल ने ट्वीट कर कहा कि रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगाड़ी के निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। वह एक जनप्रिय नेता थे, उनका जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करे एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दे। उल्लेखनीय है कि रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का बुधवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोरोना से निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। उनके निधन पर गुरुवार को दिल्ली के सभी सरकारी विभागों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। अंगड़ी कनार्टक के बेलगाम से सांसद थे। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in