राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए एनडीएमसी के शिक्षक सुरेंद्र आंतिल
राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए एनडीएमसी के शिक्षक सुरेंद्र आंतिल

राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए एनडीएमसी के शिक्षक सुरेंद्र आंतिल

नई दिल्ली, 22 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों के नाम की घोषणा कर दी गई है। इन शिक्षकों में उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के शिक्षक सुरेंद्र आंतिल का भी नाम है। आंतिल के नाम की घोषणा के बाद एनडीएमसी में खुशी की लहर है। एनडीएमसी शिक्षक संघ ने आंतिल को बधाई दी है। वहीं आंतिल ने कहा कि सभी के सहयोग से उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है। सराय पीपलथला के निगम प्राथमिक विद्यालय (दूसरी पाली) में कार्यरत शिक्षक आंतिल इससे पहले भी अपनी प्रतिभा के बूते कई पुरस्कार जीत चुके हैं। इनमें शिक्षा विभाग द्वारा जोन स्तर पर दिया जाने वाला प्रथम पुरस्कार वर्ष 2006 में अपने नाम किया। कवि हृदय आंतिल ने विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय कविता, भाषण प्रतियोगिता में 2016 में प्रथम पुरस्कार हासिल किया था। इसके अलावा 2018 में हुई राज भाषा निबंध, सुलेख, टिप्पणी आलेखन प्रतियोगिता में भी प्रथम पुरस्कार जीत चुके हैं। इसके अलावा भी इनके नाम कई उपलब्धियां हैं। एनडीएमसी शिक्षक संघ के महासचिव राम निवास सोलंकी ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम का शिक्षा विभाग आज विकट परिस्थितियों में भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार- 2020 के लिए देशभर के 47 शिक्षकों को चुना गया है। इस संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इन शिक्षकों की सूची जारी की है। इस सूची में आंतिल का नाम भी शामिल है। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने साल 2020 के पुरस्कार के लिए शिक्षकों का चयन करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की चयन समितियों के द्वारा सुझाए गए 153 शिक्षकों के नामों की समीक्षा की। इसके बाद कमेटी ने सभी शिक्षकों के आवेदन और प्रस्तुतियों पर विचार-विमर्श के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' द्वारा अनुमोदित नामों की सिफारिश की है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in