राजनीतिक द्वेष से ऊपर उठकर दिल्ली सरकार दे निगम की बकाया धनराशि: जैन
राजनीतिक द्वेष से ऊपर उठकर दिल्ली सरकार दे निगम की बकाया धनराशि: जैन

राजनीतिक द्वेष से ऊपर उठकर दिल्ली सरकार दे निगम की बकाया धनराशि: जैन

नई दिल्ली, 15 सितंबर (हि.स.)। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर निर्मल जैन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मंगलवार को एक पत्र लिखकर पूर्वी निगम को पांचवे वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार चालू वित्त वर्ष में 2 किश्तों के 1100 करोड़ रुपये की बकाया धनराशि देनी की मांग की है। जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार राजनीतिक द्वेष से ऊपर उठकर अपने संवैधानिक दायित्वों का पालन करते हुए जल्द से जल्द बकाया धनराशि उपलब्ध कराएं। केजरीवाल को लिखे पत्र में जैन ने कहा कि मौजूदा समय पूर्वी निगम गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। ऐसे में पूर्वी निगम द्वारा निर्बाध नागरिक सेवाओं की आपूर्ति में कठिनाईयां आ रही है। साथ ही सफाई कर्मचारियों को छोड़कर अन्य कर्मचारियों का 3 महीने से वेतन भी लंबित है। जैन ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद पूर्वी दिल्ली नगर निगम को ’बेसिक टेक्स असाइंमेंट के रूप में कोई पैसा नहीं दिया गया जबकि अन्य निगमों को इसके अन्तर्गत किश्तें दी गई हैं। इसको देखकर इससे लगता है कि दिल्ली सरकार का रवैया पूर्वी दिल्ली नगर निगम के प्रति उपेक्षापूर्ण रहा है। महापौर ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते पूर्वी दिल्ली नगर निगम का कार्यभार बढ़ गया है। निगम के कर्मचारी दिन-रात कोराना की रोकथाम के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहे है,लेकिन आर्थिक संकट के चलते पूर्वी निगम पिछले तीन माह से उनको वेतन देने में असमर्थ है जोकि अपने आप में बहुत निराशा की बात है। महापौर ने दिल्ली सरकार से अनुरोध किया है पूर्वी निगम को बेसिक टेक्स असाइंमेंट‘ की निर्धारित राशि जल्दी मुहैया करवाई जाये। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in