मोदी के जन्मदिन पर भाजपा अध्यक्ष नड्डा चांदनी चौक में आयोजित सेवा सप्ताह के कार्यक्रम में होंगे उपस्थित
मोदी के जन्मदिन पर भाजपा अध्यक्ष नड्डा चांदनी चौक में आयोजित सेवा सप्ताह के कार्यक्रम में होंगे उपस्थित

मोदी के जन्मदिन पर भाजपा अध्यक्ष नड्डा चांदनी चौक में आयोजित सेवा सप्ताह के कार्यक्रम में होंगे उपस्थित

नई दिल्ली, 16 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को दिल्ली भाजपा की ओर से आयोजित किए जा रहे सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों की जानकारी प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम के संयोजक राजेश भाटिया ने बुधवार को दी। भाटिया ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा चांदनी चौक के महावीर जैन स्कूल, राणा प्रताप बाग में आयोजित सेवा सप्ताह के कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि राणा प्रताप बाग में आयोजित कार्यक्रम में नड्डा वृक्षारोपण भी करेंगे। इसके अलावा पल्स ऑक्सीमीटर, दिव्यांगों जनों को व्हीलचेयर का और बधिरजनों के बीच कानों की मशीन का भी वितरण करेंगे। इतना ही नहीं आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जरूरतमंदों को रोजगार बढ़ाने के लिए फल और सब्जियों के साथ रेहड़ी-ठेला भी नड्डा के हाथों से दिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 14 सितम्बर से दिल्ली के 280 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ता रोज सुबह विभिन्न धार्मिक स्थलों, पार्क, मेट्रो स्टेशन, स्कूलों के आसपास, मार्केट से सफाई अभियान चलाकर श्रमदान कर रहे हैं। भाटिया ने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 17 सितंबर को विशेष रूप से दिल्ली में कई प्रमुख स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे। राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर रेड क्रॉस सोसाइटी में स्वंय रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ करेंगे। वहीं 520 गरीब बस्ती और 78 अस्पतालों में फल वितरित किया जाएगा, जबकि 4264 बूथों पर लगभग 31 हजार वृक्षारोपण के साथ ही कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरगामी सोच, अद्वितीय कार्य एवं अथक परिश्रम को लेकर सोशल मीडिया पर 70 स्लाइड की प्रदर्शनी को प्रसारित करने के लिए दिल्ली में 10 स्थानों पर प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे। वहीं 20 सितम्बर को वर्चुअल रैली के माध्यम से सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर और भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख अशोक गोयल उपस्थिति थे। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in