मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को जयंती पर किया याद
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को जयंती पर किया याद

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को जयंती पर किया याद

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (हि.स.)। भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 160वीं जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने याद किया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि भारत रत्न, बेहतरीन इंजीनियर सर विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उनकी विरासत को आगे बढ़ाते हुए, भारत के इंजीनियरों ने देश के विकास में बहुत अधिक मूल्य जोड़े। उल्लेखनीय है कि भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की आज 160वीं जयंती है। वे भारत के बेहतरीन इंजीनियर, विद्वान, राजनेता और मैसूर के दीवान थे। उन्हीं की याद में भारत में हर साल 15 सितम्बर को अभियंता दिवस मनाया जाता है। विश्वेश्वरैया का जन्म मैसूर (कर्नाटक) के कोलार जिले के चिक्काबल्लापुर तालुक में 15 सितम्बर, 1861 को एक तेलुगु परिवार में हुआ था। हिन्दुस्थान समाचार /प्रतीक खरे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in