महागौरी हम सब पर अपनी कृपा सद बनाए रखें : केजरीवाल
महागौरी हम सब पर अपनी कृपा सद बनाए रखें : केजरीवाल

महागौरी हम सब पर अपनी कृपा सद बनाए रखें : केजरीवाल

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी कुमार ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आदिशक्ति माँ दुर्गा के अष्टम रूप श्री महागौरी से देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है।केजरीवाल ने कहा कि महागौरी, हम सब पर अपनी कृपा सदा बनाए रखें। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि अष्टमी की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। आदिशक्ति माँ दुर्गा के अष्टम रूप महागौरी की कृपा हम सभी पर सदा बनी रहे। जय माता दी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष गुप्ता ने ट्वीट कर लिखा कि नवरात्रि के अवसर पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं। जय माता दी। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने ट्वीट कर कहा कि माँ कालरात्रि के कृपा से आपके आस-पास के नकारात्मक शक्तियों और आपके दुश्मनों का विनाश हो। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in