महर्षि वाल्मीकि की रचना से हमें भगवान राम के जीवन को नजदीक से देखने का मौका मिला : आदेश गुप्ता
महर्षि वाल्मीकि की रचना से हमें भगवान राम के जीवन को नजदीक से देखने का मौका मिला : आदेश गुप्ता

महर्षि वाल्मीकि की रचना से हमें भगवान राम के जीवन को नजदीक से देखने का मौका मिला : आदेश गुप्ता

नई दिल्ली, 06 नवम्बर (हि.स.)। दिल्ली के 5 अशोक रोड पर आयोजित किये जा रहे रामायण के रचयिता भगवान महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव समारोह में शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भाग लिया। वाल्मीकि समाज भगवान महर्षि वाल्मीकि का प्रकटोत्सव मना रहा है। इस दौरान गुप्ता ने वाल्मीकि जी के दिखाए गए पथ का अनुसरण करने को कहा। उन्होंने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि की रचना के माध्यम से ही हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन को नजदीक से देखने का मौका मिला और उनसे सीखने को मिला। रामायण मर्यादित समाज व आत्म संयम, परिवार व समाज निर्माण आदि की शिक्षा देता है। आध्यात्मिक शक्ति से ओतप्रोत भगवान महर्षि वाल्मीकि जी ने समाज में भाईचारे और प्रेम को स्थापित किया। प्रदेश अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि उन्होंने गूगल पर से भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के जीवनी के बारे में लिखे आपत्तिजनक जानकारी को हटाने के लिए गूगल को चिट्ठी लिखी है। गुप्ता ने वाल्मीकि समाज के लोगों से भी अपील की कि गूगल पर भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के बारे में दी गई गलत जानकारी का खंडन करें और उसके लिए चिट्ठी लिखकर आपत्ति जताएं। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in