भाजपा नेताओं ने बांटा सेनेटरी नैपकिन, फल, आटा, ट्राई साइकिल और कृत्रिम अंग
भाजपा नेताओं ने बांटा सेनेटरी नैपकिन, फल, आटा, ट्राई साइकिल और कृत्रिम अंग

भाजपा नेताओं ने बांटा सेनेटरी नैपकिन, फल, आटा, ट्राई साइकिल और कृत्रिम अंग

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (हि.स.)। दिल्ली भाजपा की ओर से आयोजित किये जा रहे सेवा सप्ताह के पांचवे दिन शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री, सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, विधायक प्रत्याशी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष सहित जिले व मंडल के पदाधिकारियों ने विभिन्न सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सभी नेताओं अलग-अलग स्थानों पर ट्राई साइकिल, विशेष छड़ी एवं कृत्रिम अंगों, सेनेटरी नैपकिन, फल, आटा इत्यादि चीजों का वितरण किया। कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया ने बताया कि सेवा सप्ताह के राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर ने बाहरी दिल्ली के कंझावला में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल और बुजुर्गों को विशेष छड़ी एवं कृत्रिम अंगों का वितरण किया। सुनील देवधर ने चांदनी चौक जिले में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद महिलाओं के बीच महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन, फल, आटा वितरित किया, जहां उनके साथ जिलाध्यक्ष विकेश सेठी एवं प्रदेश मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा के साथ गोल मार्किट में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के सफाई सैनिकों को झाड़ू, मास्क एवं सैनेटाइजर वितरित किया। प्रदेश महामंत्री रविन्द्र गुप्ता ने 350 बस टर्मिनल पर सेवा बस्ती में आयोजित भंडारे में भोजन वितरण किया जबकि विधायक ओम प्रकाश शर्मा ने मधुविहार चौक पर जनता को चरण पादुका वितरण का कार्य किया। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in