प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा बस्ती की 70 महिलाओं को बांटे सैनिटरी पैड्स

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा बस्ती की 70 महिलाओं को बांटे सैनिटरी पैड्स
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा बस्ती की 70 महिलाओं को बांटे सैनिटरी पैड्स

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज (गुरुवार) 70वां जन्मदिन है। देश-विदेश से उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है। देशभर में भारतीय जनता पार्टी कई कार्यक्रमोंं का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पूर्व महापौर प्रीति अग्रवाल ने रोहिणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा बस्ती की 70 महिलाओं को सैनिटरी पैड्स बांटे। इस अवसर पर स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। प्रीति अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान सेवा बस्ती की 70 महिलाओं को 200-200 सैनिटरी पैड्स बांटे गए। उन्होंने बताया कि हर महीने इस मुहिम के माध्यम से महिलाओं को सैनिटरी पैड्स बांटे जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ वीरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in