प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर तिवारी ने सेवा बस्तियों में बांटा भोजन
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर तिवारी ने सेवा बस्तियों में बांटा भोजन

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर तिवारी ने सेवा बस्तियों में बांटा भोजन

नई दिल्ली, 17 (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सेवा बस्तियों मुंशी राम कॉलोनी और पत्राचार बस्ती तिमारपुर में भाग लिया है। सांसद तिवारी ने लोगों को भोजन वितरण कर प्रधानमंत्री मोदी का 70वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोहन गोयल, पार्षद पूजा मदान रेखा सिन्हा, मंडल अध्यक्ष ममता कुमारी, प्रवीण चौधरी, सुधीर चौधरी सहित भाजपा नेता भूषण त्यागी और कई गणमान्य लोग उपस्थिति थे। सांसद तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही बरसों पुराने वीआईपी कल्चर को समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नहीं बल्कि प्रधानसेवक के रूप जनता के सामने प्रस्तुत किया। आज जब उनका जन्मदिन है तो पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने एक फैसला किया है कि यह जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाए। इसलिए दिल्ली भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पिछले 14 सितंबर से दिल्ली के कोने-कोने में सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों का आयोजन करके जनता की सेवा कर रहे हैं। तिवारी ने इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की शुभ कामना की। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in