प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने के लिए जी-जान से जुटी भाजपा
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने के लिए जी-जान से जुटी भाजपा

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने के लिए जी-जान से जुटी भाजपा

नई दिल्ली, 16 सितंबर (हि.स.)। भाजपा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन (17 सितंबर) सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। 14 से 20 सितम्बर तक मनाए जा रहे इस सप्ताह के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सेवा कार्य कर रहे हैं। ऐसा ही एक नज़ारा दक्षिणी दिल्ली के महावीर एन्क्लेव में देखने को मिला। सेवा सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार सुबह निगम पार्षद और स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरोधक कमेटी के चेयरमैन राजकुमार ने स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महावीर विहार के A, B और C ब्लॉक में सफाई अभियान चलाया। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मास्क पहने कार्यकर्ता, हाथ में मोदी के जन्मदिन का बैनर लिए गली गली में झाड़ू लगाकर और कूड़ा उठाकर आम लोगों को अपने आसपास साफ सफाई रखने का संदेश दे रहे थे। इस अवसर पर निगम पार्षद के साथ में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने गली-गली में मच्छरों से निजात दिलाने के लिए फॉगिंग की। साफ सफाई के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने महावीर विहार पार्क में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया। हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में भाजपा नेता राजकुमार ने कहा कि वैसे तो जनप्रतिनिधि को हमेशा ही जनता के बीच में ही रहना चाहिए। हमारे प्रधानमंत्री भी यही प्रेरणा देते हैं। जब तक जनप्रतिनिधि क्षेत्र में लोगों से मिलेगा नहीं तो उनकी समस्याएं कैसे जानेगा? काम के लिए लोग नेताओं को ढंढ़ते हैं। नेताओं को लोगों के पास जाकर उनकी समस्याएं पूछनी चाहिए। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर में क्षेत्र में कन्टेनमेंट जोन (जोखिम क्षेत्र) को छोड़कर सभी जगह नाली सफाई, कूड़ा सफाई और फाॅगिंग समेत सेवा के विभिन्न कार्य किये जाने रहे हैं। शुक्रवार को बारातघर में क्षेत्र के बुजर्गों का सम्मान कार्यक्रम की योजना बनाई है। उनके लिए स्वास्थ्य जांच कैम्प लगाया जाएगा। जहां उनके स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ फल और जूस वितरण भी किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ रतन सिंह-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in