पराली से खाद बनाने वाले घोल का किसानों में वितरण केवल विज्ञापनों तक सीमित : भाजपा
पराली से खाद बनाने वाले घोल का किसानों में वितरण केवल विज्ञापनों तक सीमित : भाजपा

पराली से खाद बनाने वाले घोल का किसानों में वितरण केवल विज्ञापनों तक सीमित : भाजपा

नई दिल्ली, 21 नवम्बर (हि.स.)। दिल्ली भाजपा ने पराली से खाद बनाने वाले डी-कंपोजर घोल को किसानों को वितरित करने के केजरीवाल सरकार के दावे को खाजिर कर दिया है। दिल्ली भाजपा का आरोप है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का यह वादा केवल विज्ञापनों तक ही सीमित, जबकि जमीनी हकीकत विज्ञापन से कोसों दूर है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने केजरीवाल को रियलिटी चेक की चुनौती दी है। पार्टी का कहना है कि यदि केजरीवाल 48 घंटों में उन गावों के नाम नहीं बताते, जहां पराली से खाद बनाया गया है तो दिल्ली सरकार के खिलाफ गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में पोल-खोल अभियान चलाया जायेगा। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने कहा कि झूठे दावों में पारंगत दिल्ली के मुख्यमंत्री पराली से खाद बनाने वाली दवा वितरित करने को लेकर दिल्लीवासियों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ किसानों के खिलाफ केजरीवाल सरकार मुकदमे दर्ज करा रही है और दूसरी ओर विज्ञापन कंपनियों के जरिए पराली से खाद बनाने के झूठे प्रचार में किसानों के करोड़ों रुपये खर्च कर मुख्यमंत्री का चेहरा चमकाने में लगी है। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in