पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा का दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा बूथों पर कार्यक्रम
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा का दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा बूथों पर कार्यक्रम

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा का दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा बूथों पर कार्यक्रम

नई दिल्ली, 24 सितम्बर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और भारतीय जनसंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजे भाजपा के कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे। दिल्ली के लगभग 13 हजार से ज्यादा बूथों पर इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण का आयोजन किया जाएगा, जिससे पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से जुड़ेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडे, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू सहित दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित स्मृति समारोह में उनकी प्रमिता पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर दिल्ली के लगभग 13 हजार से ज्यादा बूथों पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन होगा जहां भाजपा कार्यकर्ताओं को उपाध्याय की जीवनी से अवगत कराया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in