नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर केजरीवाल, गुप्ता और कुमार ने दी श्रद्धांजलि
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर केजरीवाल, गुप्ता और कुमार ने दी श्रद्धांजलि

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर केजरीवाल, गुप्ता और कुमार ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 18 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की पुण्यतिथि पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा कि अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित करने वाले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन्। जय हिंद। आदेश गुप्ता ने ट्विटर पर लिखा कि आजाद हिन्द फौज के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने ट्वीट कर लिखा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की पुण्यतिथि पर शत् शत् नमन्। प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन ने ट्वीट कर लिखा कि महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिन्द फ़ौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की पुण्यतिथि पर उन्हें शत् शत् नमन्। उनके द्वारा दिया गया जय हिन्द का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने ट्विटर पर लिखा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस को शत् शत् नमन्। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in