नेता सदन योगेश वर्मा किया पौधारोपण और लोगों को बांटे सैनिटाइजर
नेता सदन योगेश वर्मा किया पौधारोपण और लोगों को बांटे सैनिटाइजर

नेता सदन योगेश वर्मा किया पौधारोपण और लोगों को बांटे सैनिटाइजर

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (हि.स.)। उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) में नेता सदन योगेश वर्मा ने बुधवार को सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत अशोक विहार क्षेत्र में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए लोगों को हैंड सैनिटाइजर भी बांटे। साथ ही उन्होंने व्यायामशाला का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर योगेश वर्मा ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत आज अशोक विहार क्षेत्र में पौधारोपण किया और लोगों को हैंड सैनिटाइजर बांटे। वर्मा ने इसके अलावा बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम डेंगू, मलेरिया एवं चिकुनगुनिया की रोकथाम के लिए 30 सितम्बर तक अभियान चला रही है। इस अभियान के अंतर्गत क्षेत्रों में दवाईयों का छिड़काव व जन जागरूकता जैसे कार्य किए जा रहें है। हिन्दुस्थान समाचार/ वीरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in