नगर निगम और प्रदेश सरकार राजधानी की बदहाल दुर्दशा के लिए जिम्मेदार : अनिल कुमार
नगर निगम और प्रदेश सरकार राजधानी की बदहाल दुर्दशा के लिए जिम्मेदार : अनिल कुमार

नगर निगम और प्रदेश सरकार राजधानी की बदहाल दुर्दशा के लिए जिम्मेदार : अनिल कुमार

नई दिल्ली, 21 अगस्त (हि.स.)। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 में तीनों नगर निगमों के प्रदर्शन को लेकर निशाना साधा है। कुमार ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है कि स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में भाजपा शासित तीनों नगर निगमों को गंदे शहरों की श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम और आम आदमी पार्टी की सरकार राजधानी की बदहाल दुर्दशा के लिए जिम्मेदार हैं। दोनों ने आंतरिक संघर्ष, अक्षमता और असहयोग के चलते दिल्ली को साफ-सुथरा बनाए रखने में पूरी तरह उपेक्षा की है। अनिल कुमार ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि यह विडम्बना है कि केन्द्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत वार्षिक स्वच्छ सर्वेक्षण सर्वे हुआ और तीनों नगर निगम स्वच्छता में 47 शहरों के सर्वे में सबसे निचले स्थान पर रहे। कुमार ने कहा कि दिल्ली नगर निगम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की ओर कोई ध्यान नहीं दिया और राजधानी में गंदे पानी के भराव, कचरे के पहाड़ और नाले बह रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार भी दिल्ली को मिले गंदगी के तमगे की बराबर की भागीदार है, क्योंकि वह भी 6 साल से सत्ता में है और राजधानी को साफ-सुथरा बनाऐ रखने के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों दिल्ली की वर्तमान दुदर्शा में पहुंचाने के लिए जिम्मेदार हैं। कुमार ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में शहर की अस्वच्छता के कारण बढ़े डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरियां के मामले गवाह हैं। यहां आने वाले प्रत्येक वर्ष विशेषता बन गई है कि पहली बारिश के संकेत के साथ ही दिल्ली में जल-भराव हो जाता है। उल्लेखनीय है कि सर्वे सूची में दस लाख से ऊपर की आबादी वाले शहरों में उत्तरी निगम को 43, दक्षिणी निगम को 31 और पूर्वी निगम को 46वां स्थान प्राप्त हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/ वीरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in