दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से चिंतत निगमों ने अपनाई जीरो टॉलरेंस नीति : नवीन कुमार
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से चिंतत निगमों ने अपनाई जीरो टॉलरेंस नीति : नवीन कुमार

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से चिंतत निगमों ने अपनाई जीरो टॉलरेंस नीति : नवीन कुमार

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए तीनों नगर निगमों द्वारा किये जा रहे कार्यों की भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी नवीन कुमार ने विस्तृत जानकारी दी। कुमार ने बताया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण एवं उड़ती धूल को देखते हुए तीनों नगर निगम बेहद चिंतत हैं और इससे रोकने के लिए इसके विरुद्ध निगमों ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। कुमार ने बताया सभी पार्षद स्वीपिंग मशीनों की मदद से दिन व रात सड़क की सफाई करवा रहे हैं। स्प्रिंकलर के माध्यम से पानी का छिड़काव कर धूल को बैठाने का काम हो रहा है और हाई प्रेशर जेट स्प्रे पावर मशीन से पेड़ धोने का काम किया जा रहा है। वहीं नियम का उल्लघंन करने वालों पर कड़ा जुर्माना लगाया जा रहा है। कुमार ने रविवार को बताया कि नवरात्रि के पावन पर्व पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम महापौर जय प्रकाश, पूर्वी दिल्ली नगर निगम महापौर निर्मल जैन एवं दक्षिणी दिल्ली नगर निगम महापौर अनामिका मिथलेश खुद अपनी देखरेख में छोटे से बड़े मंदिरों के आस-पास की साफ-सफाई करवा रहे हैं। नियमों का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई और जुर्माना लगाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पिछले दिनों तीनों निगमों ने लगभग 3 करोड़ रुपए के चालान काटे हैं। नगर निगमों द्वारा प्लास्टिक वेस्ट को रिसाईकल करने के लिए एफसीटीएस प्वाइंट बनाए गए हैं, जबकि कालोनियों में 100 प्रतिशत गीला कूड़ा प्रोसेस कर कम्पोस्ट खाद तैयार की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in