दिल्ली भाजपा बताएगी कृषि कानूनों की विशेषताएं, मंगलवार से शुरू होगा चार दिवसीय अभियान
दिल्ली भाजपा बताएगी कृषि कानूनों की विशेषताएं, मंगलवार से शुरू होगा चार दिवसीय अभियान

दिल्ली भाजपा बताएगी कृषि कानूनों की विशेषताएं, मंगलवार से शुरू होगा चार दिवसीय अभियान

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (हि.स.)। तीन नये कृषि कानूनों की विशेषताओं से दिल्ली के किसानों को अवगत कराने और इन कानूनों को लेकर विपक्षी दलों द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए प्रदेश भाजपा चार दिवसीय अभियान के शुरुआत करने जा रही है। इस चार दिवसीय अभियान की शुरुआत 15 दिसम्बर से होगी। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी को पार्टी ने इस अभियान का प्रमुख बनाया है। वहीं भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष विनोद सहरावत को सह-प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नेता प्रतिपक्ष बिधूड़ी ने सोमवार को बयान जारी कर बताया कि इस विशेष अभियान के तहत दिल्ली में कुल 16 बड़े सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। कई चौपाल-बैठकों के माध्यम से किसानों से संवाद किया जाएगा। इन सम्मेलनों को दिल्ली भाजपा के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय नेता भी संबोधित करेंगे। बिधूड़ी ने कहा कि केंद्र का यह नया कृषि कानून किसानों की जीवन में खुशहाली लेकर आएगा। भाजपा नेता ने कहा कि सरकार ने पहले ही स्पष्ट किया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) जारी रहेगी, उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। साथ ही मंडियों का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा, कॉन्ट्रैक्टर से किसी भी प्रकार के विवाद होने की स्थिति में किसान के सामने अदालतों में जाने का विकल्प भी खुला रहेगा। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि सरकार द्वारा तमाम शंकाओं का समाधान कर दिए जाने के बाद वे अपना आंदोलन खत्म करें और अपने घरों की ओर वापस जाएं। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in