दिल्ली भाजपा नेताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
दिल्ली भाजपा नेताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

दिल्ली भाजपा नेताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (हि.स.)। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता सहित पार्टी के तमाम नेताओं ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयान उपाध्याय की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कोटि-कोटि नमन किया। आदेश गुप्ता ने ट्वीट कर कहा कि 'अनेकता में एकता और विभिन्न रूपों में एकता की अभिव्यक्ति भारतीय संस्कृति की सोच रही है''। एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रभारी श्याज जाजू ने ट्वीट कर कहा कि प्रखर चिन्तक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं एकात्म मानववाद की विचारधारा देने वाले प्रखर राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा कि अंत्योदय के सिद्धांत पर अपना संपूर्ण जीवन गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित और वंचित के उत्थान के लिए न्योछावर कर देने वाले हमारे प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। दक्षिणी दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी ने ट्वीट कर कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता, त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति प्रखर राष्ट्रवादी एवं हमारे मार्गदर्शक परम् पूज्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in