दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में तोड़फोड़, सिसोदिया ने कहा- गुंडागर्दी का दूसरा नाम भाजपा
दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में तोड़फोड़, सिसोदिया ने कहा- गुंडागर्दी का दूसरा नाम भाजपा

दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में तोड़फोड़, सिसोदिया ने कहा- गुंडागर्दी का दूसरा नाम भाजपा

-आप का आरोप, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जल बोर्ड के दफ्तर पर किया हमला नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (हि.स.)। दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में हुए तोड़फोड़ को सत्ताधारी आम आमदी पार्टी (आप) ने भाजपा से जोड़ा है। आप ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जल बोर्ड कार्यालय पर हमला भाजपा ने कराया है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने घटना की निंदा करते हुए भाजपा को गुंडागर्दी का दूसरा नाम बताया है। आप विधायक एवं जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि भाजपा के गुंडों ने दिल्ली जल बोर्ड मुख्यालय पर हमला किया है। कार्यालय में तोड़फोड़ करने के साथ अलावा यहां के कर्मचारियों को धमकी भी दी गई है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता अब खुलेआम गुंडागर्दी करते घरों और दफ़्तरों में घुस जा रहे हैं। वहीं पुलिस बक़ायदा संरक्षण देकर उनके हमलावर रुख को बढ़ावा दे रही है। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को गुंडागर्दी का दूसरा नाम बताया है। आप पार्टी ने बयान जारी कर कहा है कि गुरुवार सुबह से दिल्ली जल बोर्ड के मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आदेश गुप्ता की अगुवाई में प्रदर्शन किया। दोपहर 12:30 के करीब भाजपा कार्यकर्ताओं ने दरवाजे तोड़कर जल बोर्ड के मुख्यालय पर हमला किया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान हमलावरों ने जल बोर्ड उपाध्यक्ष राघव चड्ढ़ा के ऑफिस को भी भारी क्षति पहुंचाई। पार्टी ने मीडिया के साथियों से अपील की है कि वो दिल्ली जल बोर्ड के मुख्यालय में आकर इस पूरी घटना को अपने कैमरे और कलम के जरिए जनता तक पहुंचाएं। हिन्दुस्थान समाचार/प्रतीक खरे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in