दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तबीयत बिगड़ी, एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तबीयत बिगड़ी, एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तबीयत बिगड़ी, एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (हि.स.)। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तबीयत बिगड़ जाने के कारण उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिसोदिया कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें एलएनजेपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दूसरी बार उनका कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से पॉजिटिव होने पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने खुद ये जानकारी ट्वीट कर साझा की थी। वहीं 14 सितंबर को दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया था, जिसमें उप मुख्यमंत्री कोरोना के चलते शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। हिन्दुस्थान समाचार /प्रतीक खरे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in